भाजपा जिला कार्यालय हरिचक में संगठनात्मक बैठक, संगठन मजबूती व आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

0

Last Updated on September 22, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गिरिडीह महानगर जिला की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय हरिचक में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, दिलीप वर्मा और शालिनी बैसखयार शामिल हुए। इनके अलावा कई प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा तय किए गए सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारना होगा।

आगामी कार्यक्रमों की तय हुई रूपरेखा: बैठक के दौरान आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तृत योजना बनाई गई। इसके तहत:

  • 27 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी बूथों पर किया जाएगा।
  • 1 से 7 अक्टूबर: मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन होगा, जिसके बाद शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें की जाएंगी।

प्रदेश नेतृत्व ने मंडल से लेकर बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने और सभी कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि गिरिडीह महानगर जिला का प्रत्येक कार्यकर्ता दिए गए निर्देशों का तत्परता से पालन करेगा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी अभियानों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed