POWERGRID में इंजीनियरिंग युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 319 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

0

Last Updated on November 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

इलेक्ट्रिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 3 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू, GATE 2026 स्कोर के आधार पर होगा चयन

Job Alerts। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने शानदार अवसर प्रदान किया है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न सार्वजनिक उपक्रम POWERGRID ने इंजीनियर ट्रेनी के कुल 319 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के योग्य युवाओं को मौका मिलेगा।

किस विभाग में कितने पद

जारी विज्ञापन के अनुसार, रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

इंजीनियरिंग क्षेत्रपदों की संख्या
इलेक्ट्रिकल250
सिविल48
कंप्यूटर साइंस21
कुल पद319

GATE 2026 स्कोर होगा जरूरी

POWERGRID में इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर चयन के अगले चरणों के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में GATE 2026 परीक्षा का वैध स्कोर होना अनिवार्य है। पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अन्य विस्तृत जानकारी POWERGRID की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

आवेदन की तारीखें जान लें

भर्ती विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

  • आवेदन शुरू: 3 नवंबर 2026, शाम 5 बजे
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे
  • विज्ञापन संख्या: CC/04/2025

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार POWERGRID की आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाकर Career सेक्शन में उपलब्ध भर्ती विज्ञापन को देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए यह भर्ती देश की प्रमुख विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी में करियर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई पात्रता और अन्य शर्तों की जांच अवश्य करें।

आधिकारिक वेबसाइट: www.powergrid.in

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *