गिरिडीह: बेंगाबाद में DDU-GKY 2.0 के तहत प्रखंड स्तरीय रोजगार मेला आयोजित, 185 युवाओं का चयन

0

Last Updated on November 6, 2026 by Gopi Krishna Verma

ग्रामीण युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता: उपायुक्त रामनिवास यादव

गिरिडीह। ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY 2.0) के अंतर्गत बेंगाबाद प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान पारंपरिक झारखंडी माला, टोपी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही मुख्य उद्देश्य

युवाओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें उचित मार्गदर्शन और कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना युवाओं को उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि यह मेला सिर्फ नौकरी देने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का मंच है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोजगारपरक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियों तक पहुंचाया जाए।

1015 से अधिक युवाओं ने कराया निबंधन, 185 चयनित

रोजगार मेले में बेंगाबाद, गिरिडीह सदर, पीरटांड़ और गांडेय प्रखंड के बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

  • पंजीकरण: मेले के दौरान 1015 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना निबंधन कराया।
  • चयन: विभिन्न नियोजकों और रोजगार प्रदाताओं द्वारा साक्षात्कार के बाद 185 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया।

जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मीना देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, रामप्रसाद यादव, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील यादव, महेंद्र वर्मा और जिला परिषद सदस्य केदार हाजरा उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेवियर एक्का, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मू, अंचल अधिकारी सफी आलम, जिला प्रबंधक आदित्य कुमार और राकेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रबंधक स्मिता एक्का ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed