Last Updated on September 22, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गिरिडीह स्थित जिला कार्यालय में वार्ड संख्या 12, शीतलपुर के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने अन्य दलों को छोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विशाल रवानी के नेतृत्व में झामुमो में शामिल हुए इन युवाओं ने कहा कि वे राज्य सरकार और पार्टी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो से जुड़े हैं। इस दौरान युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान झामुमो महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, जिला सह सचिव दिलीप रजक, अभय सिंह, अंकित सहाय, अनुभव सिंह, राकेश गुप्ता और अजीत सिन्हा ने नवागत युवाओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से संगठन में शामिल कराया।

पार्टी का दामन थामने वाले युवाओं ने निष्ठा और मजबूती से संगठन के हित में कार्य करने की बात कही। साथ ही, सभी ने गिरिडीह के संगठन को और मजबूत बनाने तथा दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अधूरे सपनों व संकल्पों को साकार करने का प्रण लिया।
झामुमो में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरे
झामुमो की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से रंजीत रवानी, सूजल कुमार, रवि शर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, उदयकांत वर्मा, मनोज कुमार, आकाश कुमार, धीरज सिन्हा, राजेश महतो और मोनू कुमार समेत कई अन्य स्थानीय युवा शामिल हैं।




