नवडीहा: वज्रपात से एक महिला की मौत, दो घायल

0

Last Updated on August 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

धान रोपाई कर घर लौट रही थी महिला, कंधे पर रखी थी खुदाल

नवडीहा। ओपी क्षेत्र के गोरो पंचायत के ग्राम बघैडीह में आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना में आरती देवी (उम्र 28 वर्ष), पति अनिल यादव की मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। मृतका अपने धान रोपाई कर कंधे पर कुदाल रखे आ रही थी।

स्वर्गीय आरती देवी अपने पीछे पति एवं तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। इस असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस घटना में मालती देवी (उम्र 27 वर्ष), पति मुकेश यादव तथा रूबी देवी (उम्र 25 वर्ष), पति सोनू यादव भी घायल हो गई हैं। दोनों का इलाज बेंगाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही Helping Hand Foundation के अध्यक्ष पवन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

पवन कुमार ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिलने वाली सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed