गिरिडीह के सहायक आचार्य अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: इस दिन होगी भाषा विषय की काउंसलिंग, देखें पूरी सूची!
Last Updated on November 11, 2026 by Gopi Krishna Verma
झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य परीक्षा-2023 के सफल अभ्यर्थियों के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी किया आदेश, जानिए पूरी प्रक्रिया

एक नज़र:
- काउंसलिंग की तिथि व समय: अनुशंसित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 13 नवंबर 2026 को पूर्वाहन 11:00 बजे से शुरू होगी।
- काउंसलिंग स्थल: डीआरडीए सभागार, समाहरणालय भवन (द्वितीय तल्ला), पपरवाटांड, गिरिडीह।
- आधिकारिक वेबसाइट: चयनित अभ्यर्थियों की सूची और जाँच पत्रक जिला की आधिकारिक वेबसाइट www.giridih.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

गिरिडीह। झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6-8 विषय- भाषा) के सफल और अनुशंसित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन और काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश:
- अभ्यर्थियों को स्वयं भरकर जाँच पत्रक जाँच दल को समर्पित करना होगा।
- इसके साथ ही सभी शैक्षणिक, प्रक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण पत्रों व उनकी छायाप्रतियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
- किसी भी प्रकार का त्रुटिपूर्ण जाँच पत्रक स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सहायता के लिए संपर्क नंबर:
किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
- सरोज कुमार (लिपिक, कार्यालय, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, धनवार, गिरिडीह) – मोबाइल नं.: 9905083158
- ओम प्रकाश सुमन (कार्यालय सहायक समग्र शिक्षा, गिरिडीह) – मोबाइल नं.: 8709233403
