नवडीहा: अम्बाटांड़ में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

0

Last Updated on July 26, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। रविवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के अम्बाटांड़ में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मृतक मनोज वर्मा की सैंतीस वर्षीय पत्नी सावित्री देवी है। महिला का मायका ओपी क्षेत्र के ही बरमसिया है। सूचना पर मृतका के नैयर वाले उनके घर पहुंचे और ससुराल वालों पर महिला को मारने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक महिला का शव ओपी में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

महिला के पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं महिला की एक बारह वर्षीय मंझली बेटी सिद्धी कुमारी ने बताया उनकी मां हमेशा बीमार रहती थी। मृतक अपने पीछे तीन बेटियों सिद्धी, रिद्धि व निधि को छोड़ गई है। ख़बर लिखे जाने तक महिला के मायके वालों की तरफ से ओपी में आवेदन नहीं दिया गया था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed