मतदाता सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनसुलभ बनाने के निर्देश: प्रमंडलीय आयुक्त

Last Updated on July 27, 2026 by Gopi Krishna Verma उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने समाहरणालय परिसर स्थित वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का किया निरीक्षण गिरिडीह। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने समाहरणालय परिसर…

Last Updated on July 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने समाहरणालय परिसर स्थित वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का किया निरीक्षण

गिरिडीह। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने समाहरणालय परिसर स्थित वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ, अपर समाहर्ता, वैभव कुमार सिंह, IAS प्रशिक्षु, उप नगर आयुक्त, नजारत उप समाहर्ताभी उपस्थित थे। आयुक्त महोदय ने हेल्पलाइन केंद्र की कार्यप्रणाली, मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्वाचन आयोग की टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा के संचालन का विस्तार से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त स्वयं हेल्पलाइन केंद्र पर बैठे तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, प्राप्त होने वाले कॉल, शिकायतों के निष्पादन एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 से संबंधित मार्गदर्शन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता को समयबद्ध, सरल, पारदर्शी एवं संतोषजनक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है तथा कोई भी पात्र मतदाता जानकारी के अभाव में निर्वाचन प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रमंडलीय आयुक्त को जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान की प्रगति, हेल्पलाइन के माध्यम से मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन प्रत्येक पात्र मतदाता तक समय पर सूचना एवं आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि गणना प्रपत्र भरने अथवा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नागरिक निर्वाचन आयोग की टोल फ्री हेल्पलाइन संख्या 1950 का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन मतदाताओं को त्वरित, सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेल्पलाइन सेवा को और अधिक उत्तरदायी, जनसुलभ एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए, ताकि प्रत्येक मतदाता की जिज्ञासाओं एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समय पर अपना गणना प्रपत्र भरने तथा शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि “हर पात्र मतदाता तक सटीक जानकारी, हर मतदाता तक त्वरित सहायता और प्रत्येक नागरिक की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।”

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports