मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-डीसी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Last Updated on August 5, 2026 by Gopi Krishna Verma प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF सूची के प्रकाशन का लिया जायजा गिरिडीह। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज 32-गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF सूची के…

Last Updated on August 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF सूची के प्रकाशन का लिया जायजा

गिरिडीह। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज 32-गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF सूची के प्रकाशन तथा दावा एवं आपत्ति से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF सूची का अवलोकन किया तथा संबंधित मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति एवं दावा-आपत्ति प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इस अवधि में यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है, तो संबंधित व्यक्ति का आवेदन प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे मतदाताओं को प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा पात्र नागरिकों, विशेषकर 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं से भी संवाद किया तथा उन्हें अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जांचने की अपील की। साथ ही कहा कि सभी मतदाता ये जांच कर लें कि परिवार के सभी सदस्य मतदाता का नाम एक ही मतदान केंद्र में है या नहीं, यदि नहीं है या किसी अन्य मतदान केंद्र में है तो प्रपत्र 08 के माध्यम से अपना करा लेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पुनः सभी नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने मतदान केंद्र पर जाकर प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें तथा आवश्यकतानुसार दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर अंचलाधिकारी गिरिडीह जितेंद्र प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports