झारखंड में व्यवस्था बदलाव की जरूरत: आप

Last Updated on November 15, 2023 by Gopi Krishna Verma झारखंड़ स्थापना दिवस पर आप ने कहा गिरिडीह। झारखंड गठन का 23 साल पूरा हो गया। सचमुच झारखंड के विकास को अब दौड़ने की जरूरत है। 23 साल बाद भी झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य का मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो पाया है। उक्त बातें आम…

Last Updated on November 15, 2023 by Gopi Krishna Verma

झारखंड़ स्थापना दिवस पर आप ने कहा

गिरिडीह। झारखंड गठन का 23 साल पूरा हो गया। सचमुच झारखंड के विकास को अब दौड़ने की जरूरत है। 23 साल बाद भी झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य का मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो पाया है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने बुधवार को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान और आम जनता के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। किसानों का खेत आज भी बारिश के भरोसे है। नौजवानों का पलायन जारी है। नौजवानों को नौकरी चाहिए। भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

श्री शर्मा ने कहा कि इक्कीसवीं सदी और डिजिटल इंडिया के दौर में भी कुपोषण झारखंड की एक बड़ी समस्या है। गरीबों को मिलने वाला राशन 5 किलो के जगह पर अब 4 किलो पर अटक गया है। बीच-बीच में महिना दो महिना का राशन नहीं मिलना भी आम बात है। श्री शर्मा ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए आमूल चूल परिवर्तन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सता बदली लेकिन व्यवस्था नहीं बदली है। उन्होंने झारखंड के मजदूर किसान छात्र नौजवानों से अपील की है कि व्यवस्था बदलने के लिए, झारखंड के शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए, झारखंड के नव निर्माण का आज संकल्प लें। स्थापना दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने सिरसिया स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। आम आदमी पार्टी झारखंड युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने युवाओं से व्यवस्था बदलाव की राजनीति के लिए आगे आने का आह्वान किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी, युवा नेता गौरीशंकर यादव, तैयब अंसारी, सरयू राय, देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष कासिम अंसारी, नईम अंसारी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed