भगवान बिरसा के समर्पण व बलिदान से सीखने की जरूरत: डीसी

Last Updated on November 15, 2023 by Gopi Krishna Verma झारखंड़ स्थापना दिवस पर बोले डीसी नमन् प्रियेश लकड़ा झारखंड स्थापना दिवस। बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य…

Last Updated on November 15, 2023 by Gopi Krishna Verma

झारखंड़ स्थापना दिवस पर बोले डीसी नमन् प्रियेश लकड़ा

झारखंड स्थापना दिवस। बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही उपायुक्त, अपर समाहर्ता, आईएएस प्रशिक्षु समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने समाहरणालय सभाकक्ष स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की।

उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान से हमें प्रेरणा लेना चाहिए।समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने धरती आबा को नमन करते हुए कहा कि हम सभी के लिए इनका जीवन प्रेरणास्रोत है। कैसे उन्होंने अपने अदम्य साहस के बल पर अंग्रेजों से लोहा लिया था। कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर हमसब आज उनके बलिदान को याद करते हैं। भगवान बिरसा मुंडा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने हमेशा जल, जंगल और जमीन की बात की और एक रणनीति तैयार करके अन्याय के विरुद्ध लड़ाई की। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports