Last Updated on August 7, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत गिरिडीह ने सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जिलास्तरीय सांस्कृतिक एवं नवाचार प्रतियोगिता का आयोजन किया।
अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशा व मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, समाज में नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित करना तथा राष्ट्र निर्माण के जन अभियान से जोड़ते हुए विकसित भारत–2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। फोक सॉन्ग (समूह), फोक डांस (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह), भाषण (डिक्लेमेशन), स्लैम पोएट्री, स्लोगन लेखन, शॉर्ट फिल्म/रील निर्माण तथा पेंटिंग का आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न विद्यालय व महाविद्यालयों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीईओ विनोद कुमार, माय भारत के उपनिदेशक सूर्यकांत कुमार, पूर्व उपनिदेशक जी सी ओझा, अरुण शर्मा, गौतम राणा ने किया। युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय एवं सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। निर्णायक मंडल की ओर से घोषित परिणामों के अनुसार फोक डांस (समूह) में निसा कुमारी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नुक्कड़ नाटक (समूह) में अनुराग सागर की टीम के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल प्रतियोगिताओं में भाषण (डिक्लेमेशन) में स्वेता कुमारी स्लैम पोएट्री में शुभम कुमार मिश्रा , पेंटिंग में धीरज कुमार, स्लोगन लेखन तम्मना कुमारी तथा शॉर्ट फिल्म/रील निर्माण में रोनक सिंहने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही प्रतिभागियों को डीएसओ अर्जुन बरला के द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया। इधर जेसी बोस विद्यालय की शिक्षको की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन खुर्शीद अनवर ने किया।
मौके पर लेखापाल नैयर परवेज, शुशांत कुमार, दीपा कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




