गिरिडीह में महिला शक्ति पेट्रोलिंग अभियान की हुई शुरूआत

0

Last Updated on May 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

अभियान के तहत दस महिला पुलिसकर्मी को मिली स्कूटी जो कॉलेज, कोचिंग सेंटर, स्कूलों पर रखेंगी विशेष नजर

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने “महिला शक्ति पेट्रोलिंग” अभियान की शुरुआत की है। इस विशेष पहल के तहत फिलहाल पांच स्कूटी पर 10 महिला पुलिसकर्मियों की टीम को तैनात किया गया है।

अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी कौसर अली, इंस्पेक्टर मंटू कुमार एवं नगर थाना प्रभारी रतन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

कॉलेज व कोचिंग सेंटरों पर रहेगी विशेष निगरानी


पुलिस प्रशासन द्वारा गठित यह टीम खासकर महिला कॉलेज, निजी स्कूल, कोचिंग सेंटर तथा उन स्थानों पर लगातार निगरानी रखेगी, जहां छात्राओं और महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है। अभियान का मुख्य उद्देश्य छेड़खानी, ईव टीजिंग और महिला अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।
अधिकारियों ने बताया कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी, ताकि महिलाएं और छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं डायल 112 या जिला कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर महिला पेट्रोलिंग टीम से सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

सर जेसी बोस स्कूल में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन


इसी दौरान सर जेसी बोस स्कूल स्थित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने वहां से पैदल मार्च निकालते हुए आरके महिला कॉलेज तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में इस अभियान को और व्यापक रूप दिया जाएगा, ताकि शहर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *