पति के मौत के बाद बुढ़ापे का सहारा पुत्र, पत्नी की बेवफाई के चढ़ा भेंट

0

Last Updated on May 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

रो मत पगली मैं लौट कर आऊंगा लिखे टी-शर्ट में युवक का शव पहुंचा गांव

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गुरहा का माहौल उस समय गमगीन हो गया जब बीते शनिवार की रात कथित तौर पर गुजरात के सूरत शहर में पत्नी और उसके प्रेमी के द्वारा साजिशन हत्या के बाद एक युवक का शव मंगलवार की सुबह गांव पहुंचा। जैसा कि ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सचिन प्रसाद वर्मा उम्र लगभग 26 वर्ष अपने मां का इकलौता पुत्र था। जो एक माह हीं पूर्व रोजगार की तलाश में जीविकोपार्जन के लिए गुजरात के सूरत शहर गया था।

इस बीच पत्नी एवं उसके प्रेमी ने साजिशन हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत पुलिस ने कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कानूनी कागजी कार्रवाई के पश्चात सूरत में कार्यरत सामाजिक संस्थानों में एम्बुलेंस की व्यवस्था कर शव मृतक के पैतृक गांव गुरहा भेज दिया। इधर शव के गांव पहुंचते हीं हजारों की संख्या में उमड़े लोगों में काफी आक्रोश देखा गया क्योंकि मृतक की पत्नी मुद्रिका देवी पति के सूरत जाने के बाद हीं घर में रखा हुआ जमीनी कागजात, जेवर एवं कीमती सामानों को लेकर मायके पिंडाटांड फरार हो गई थी।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से मांग किया कि मृतक के पत्नी समेत कथित तौर पर हत्यारे उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जमीनी कागजात एवं कीमती सामानों को मृतक की मां को लौटाया जाए। इधर मामला बढ़ता देख भरकट्टा ओपी प्रभारी समेत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को गुरहा पहुंच कर स्थिति पर नियंत्रण करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंचे भाजपा प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई कर रहे सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा ने बताया कि घटना बहुत हीं दुखद और निंदनीय है, हमारी मांग है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। साथ हीं जमीनी कागजात एवं जेवर वगैरह मृतक के मां को वापस किया जाए एवं पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।

मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, टुपलाल प्रसाद वर्मा, मनोज चंद्रवंशी, आजाद तुरी, रंजीत राय, बबलू वर्मा, विक्कू वर्मा, रंजीत वर्मा, रामप्रसाद वर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा समेत हज़ारों लोग उपस्थित थे। इधर मृतक की मां बुंदिया देवी ने भरकट्टा पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर अपने बहु मुद्रिका देवी समेत गांव के हीं कथित उसके प्रेमी उमेश कुमार वर्मा पिता तेजो महतो एवं संदीप कुमार वर्मा पिता स्वर्गीय अशोक प्रसाद वर्मा को साजिश के तहत अपने पुत्र की हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांचोपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *