Last Updated on July 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। गुरुवार को वेव इंटरनेशनल स्कूल, आदर्शनगर, टटकरी, सियाटांड़ के परिसर में निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार के निर्देशन में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के उपलक्ष्य में भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएँ पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयघोष करते हुए रथ यात्रा में सम्मिलित हुए। रथ यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पुनः विद्यालय परिसर में ही संपन्न हुई।
इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा एवं जागरूकता का विकास करना तथा आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक एकता की भावना को सुदृढ़ करना था।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




