नवडीहा: रैली निकाल बीमा योजना के बारे में लोगों को किया जागरूक

0

Last Updated on May 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। मंगलवार को हर घर सुरक्षा अभियान के तहत जेएसएलपीएस द्वारा भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवडीहा आजीविका महिला संकुल संगठन के तत्वाधान में आयोजित हुआ। रैली गोसाईडीह से नवडीहा चौक तक गया। जहां लोगों को बीमा योजना के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नवीकरण, नामांकन एवं क्लेम सेटलमेंट को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में बीपीएम सहित बड़ी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित रही। सभी एकजुट होकर ग्रामीणों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस दौरान जीआरजीबी गादी नवडीहा के शाखा प्रबंधक प्ररमदीप सिंह ने बताया कि अभियान से अधिक-से-अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मौके पर बैंक सखी रिंकी वर्मा, लेखापाल फूल कुमारी, सीसी सुजीत वर्मा, बीएपी संतोष राय, एमइएस अंकित वर्मा, सीएलएम शैलेश राणा, प्रदीप दास सहित सखी मंडल की दीदीयां मौजूद थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *