छात्रों के अधिकार और न्याय की लड़ाई में भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा: महेंद्र वर्मा

0

Last Updated on August 11, 2026 by Gopi Krishna Verma

जमुआ चौक पर भी रहा झारखंड बंद का असर

जमुआ। झारखंड में JPSC, CGL, JSSC एवं अन्य नियोजन प्रक्रियाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान झारखंड सरकार द्वारा छात्रों एवं महिलाओं पर किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला गिरिडीह ग्रामीण के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में जमुआ चौक पर चक्का जाम किया गया।

इस दौरान स्कूल वाहन, एम्बुलेंस, कांवरिया वाहन एवं परीक्षार्थियों के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का चक्का बंद रहा।कड़कती धूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर डटे रहकर छात्र-छात्राओं के न्यायपूर्ण आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि युवाओं के अधिकारों एवं भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस चक्का जाम में विशेष रूप से जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव, सुधीर वर्मा, सुधीर राय, विकास मंडल, मंतोष उपाध्याय, संजय हाजरा, राजेंद्र राय, परमेश्वर यादव, दीपक भारती, सदानंद साव, लालू यादव, नुनुदेव, दशरथ वर्मा, रविषेक राय, संदीप जी, अमरेंद्र जी, अंग्रेज हाजरा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। छात्रों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई में भाजपा उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed