दो बाइक की सीधी टक्कर से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Last Updated on January 16, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। देवीपुर थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में बेंगाबाद आदर्श नगर के 42 वर्षीय सनोज चौधरी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। इस घटना से आदर्श नगर में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों के…

Last Updated on January 16, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। देवीपुर थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में बेंगाबाद आदर्श नगर के 42 वर्षीय सनोज चौधरी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। इस घटना से आदर्श नगर में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों के चित्कार से वहां का माहौल गमगीन बना हुआ था।

परिजनों ने बताया कि सनोज चौधरी शादीशुदा था। वह देवघर में एक प्राइवेट नौकरी करता था। घटना की पूर्व संध्या वह देवघर से मंकर संक्रांति पर्व के मौके पर बाइक से बेंगाबाद आ रहा था। रात्रि के लगभग नौ बजे देवीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बेंगाबाद के सनोज चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर देवीपुर थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना को इस घटना की सूचना दी। बेंगाबाद पुलिस ने मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह को इस घटना की जानकारी दी। मुखिया प्रतिनिधि ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब लोगों को इस घटना की जानकारी हुई।

देवीपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और अंत्यपरीक्षण के बाद सोमवार दोपहर परिजनों को शव सौंप दिया गया। मौत के बाद सनौज चौधरी अपने पीछे पत्नी विलास देवी और दो पुत्र एवं दो पुत्रियों को छोड़ गया है। दोनों पुत्रियों की पूर्व में शादी हो चुकी थी।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports