मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: गिरिडीह की 4.54 लाख महिलाओं के खाते में आए 113.61 करोड़ रुपये, अक्टूबर माह की किस्त जारी
Last Updated on November 14, 2026 by Gopi Krishna Verma
प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से हुआ भुगतान

गिरिडीह। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गिरिडीह जिले की महिलाओं को एक बार फिर बड़ा आर्थिक संबल मिला है। जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2026 माह की सम्मान राशि के रूप में जिले की कुल 4,54,441 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में प्रति लाभुक ₹2,500 की दर से कुल ₹113,61,02,500 (एक अरब तेरह करोड़ इकसठ लाख दो हजार पांच सौ रुपये) की राशि अंतरित कर दी गई है। यह भुगतान आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभुकों के खातों में भेजा गया है।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग करना और परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। प्रशासन का मानना है कि सम्मान राशि का यह सीधा हस्तांतरण महिलाओं के आत्मसम्मान और स्वावलंबन को नई मजबूती प्रदान कर रहा है।

प्रखंड एवं निकायवार भुगतान की स्थिति:
गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर निकायों में इस योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं की संख्या इस प्रकार है:
- गिरिडीह प्रखंड: 40,026
- गिरिडीह नगर निगम: 27,278
- बेंगाबाद: 28,653
- गांडेय: 32,457
- जमुआ: 53,316
- देवरी: 33,844
- तिसरी: 13,494
- गावां: 21,292
- धनवार: 47,387
- धनवार नगर पंचायत: 2,128
- बिरनी: 35,208
- सरिया: 25,346
- सरिया नगर पंचायत: 2,435
- बगोदर: 31,749
- डुमरी: 41,436
- पीरटांड़ प्रखंड: 18,392

जिला प्रशासन महिलाओं के सम्मान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस योजना से जुड़ी हर नई अपडेट के लिए हमारे पोर्टल के साथ बने रहें।
