दो मौसेरी बहनों के साथ शादी का झांसा देकर दो दिनों तक दुष्कर्म

Last Updated on October 30, 2023 by Gopi Krishna Verma बिरनी। प्रखंड़ क्षेत्र के दो मौसेरी बहनों के साथ चितनखरी जंगल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों ही किशोरियों के आवेदन पर थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। हालांकि किशोरियों को मेडिकल के लिए…

Last Updated on October 30, 2023 by Gopi Krishna Verma

सांकेतिक तस्वीर

बिरनी। प्रखंड़ क्षेत्र के दो मौसेरी बहनों के साथ चितनखरी जंगल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों ही किशोरियों के आवेदन पर थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। हालांकि किशोरियों को मेडिकल के लिए बुलाया गया था, परंतु वे लोग नदारद रही, मेडिकल के लिए सदर अस्पताल नहीं पहुंची। सूत्रों के अनुसार दोनों किशोरी आपस में मौसेरी बहन है एवं बिरनी के एक गांव में वह अपने मामा घर में रहती है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियों में एक कि शादी हो चुकी है वहीं दूसरी नाबालिग है तथा दोनों किशोर भी नाबालिग हैं।

दोनों मौसेरी बहनों की दोस्ती दोनों लड़कों से पहले ही हुई थी एवं दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लग गए थे। दोनों ही युवकों से घंटों फोन पर बातचीत करते थे एवं एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों ने बताया कि लड़कों ने उन्हें 25 अक्टूबर की रात फोन कर घर से बाहर मिलने बुलाया एवं शादी करने की बात कहकर साथ चलने को कहा। जिस पर दोनों बहनें युवक के साथ रात को ही घर से निकल कर युवक के साथ चल दी। युवकों ने दोनों को चितनखारी जंगल ले गया। जहां 25 एवं 26 अकटुबर तक जंगल मे रखा एवं शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाया। दोनों बहनों ने बताया कि युवक शादी कर हमलोगों को कलकत्ता ले जाएगा एवं वहीं रखने की बात कहता था, परंतु अगले दिन 27 अकटुबर को वह उनलोगों को जंगल मे छोड़कर कपड़े लाने का बहाना कर फरार हो गया। किसी तरह वे लोग जंगल से निकलकर जुठाहाआम पहुँचे एवं अपने मामा को आपबीती सुनाया। शुक्रवार को परिजनों के साथ बिरनी थाना में आरोपियों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया।

थाना प्रभारी मृतुन्जय सिंह ने कहा आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एवं एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है एवं दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed