केंद्र में बैठी भाजपा सरकार राज्य में न होकर भी झारखंड को बर्बाद कर रही है: माले

Last Updated on October 30, 2023 by Gopi Krishna Verma बिरनी। प्रखंड़ क्षेत्र के मोदी भवन में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा का राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता झामस के प्रदेश अध्यक्ष देवकी नंदन बेदिया, सदस्य उस्मान अंसारी, बिरजू राम, मीना दास एवं पूनम महतो ने किया वहीं संचालन प्रदेश महासचिव सीताराम…

Last Updated on October 30, 2023 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड़ क्षेत्र के मोदी भवन में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा का राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता झामस के प्रदेश अध्यक्ष देवकी नंदन बेदिया, सदस्य उस्मान अंसारी, बिरजू राम, मीना दास एवं पूनम महतो ने किया वहीं संचालन प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह, किशोरी अग्रवाल, मोहन दत्ता एवं पवन महतो ने किया।
कार्यक्रम में बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, सामाजिक प्रदेश कार्यकर्ता प्रमुख ए.सी. राम, राजधनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव,भाकपा माले राज्य सचिव मनोज भक्त अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में ग्रामीण गरीबों तथा मजदूरों के प्रति छहसूत्री मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान तेज करने की तैयारी की गई। जिसमें सर्वे के आधार पर भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन और पक्का मकान, हाऊसिंग राइट को संवैधानिक दर्जा दिलाना, मनरेगा मजदूरों को 200 दिनों का काम की गारेंटी, 600 रुपये दैनिक मजदूरी,बुजुर्गों, विकलांगों तथा विधवाओं को 3000 रुपये मासिक पेंशन, शिक्षा-स्वास्थ्य के साथ दलितों, मजदूरों को 200 यूनिट फ्री बिजली, दलित आदिवासियों के सम्मान और अधिकारों की गारंटी, मुक्त राशन, दाल और तेल की गांरटी, वनाधिकार कानून की गारंटी पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी की गई।

बैठक में उपस्थित माले कार्यकर्ता

कार्यक्रम के शुरुआत में अपने शहीद साथियों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई गरीबों का हक छिनने वाले जनवितरण के खिलाफ है। कहा केंद्र सरकार 74 हजार मेट्रिक टन अनाज राज्य को देने से इनकार कर दिया एवं आठ लाख परिवारों के लिए आवास पर रोक लगा दिया। कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार राज्य में न होकर भी झारखंड को बर्बाद करने लगी है। वहीं बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र द्वारा 15 नवंबर को संकल्प यात्रा तय किया है। यद्दपि 15 नवंबर को झारखंड के भगवान बिरसामुंडा को याद करने का दिन है जिसे धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
मोदी सरकार गरीबों के लिए नहीं हमेशा अडानी और अम्बानी के विकास के लिए काम करती है।
सब को पक्का मकान देने वाले वायदे अब फीका पड़ चुका है।
उन्होंने कहा कि हमें सरकार से रोजगार, पलायन हो रहे मजदूरों को रोकने के लिए तथा मनरेगा में 200 दिन का काम का गारंटी तथा मनरेगा में जेसीबी रोकने पर हमें आंदोलन तेज करना होगा।
साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षक, अस्पतालों में डॉक्टरों की व्यवस्था, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था की मांग तेज करनी होगी।

कार्यक्रम में झामस राज्यकमिटी के सदस्य रामु बैठा, पूनम महतो, सरिता महतो, रविंद्र भुइयाँ, सिराज दत्ता, पार्टी राज्य कमिटी सदस्य मोहन दत्ता, प्रखंड कमिटी सदस्य खगिया देवी, महेंद्र रमन, फारुख अंसारी, तेजनारायण पासवान, पूरन महतो, भुनेश्वर महतो, रामु बैठा, रामसहाय यादव किशोरी साव, लक्षमण मंडल, मुस्तकीम अंसारी, अशरेष तुरी, इनौस राज्य कमिटी सदस्य सीताराम पासवान, विक्रम आनंद रॉय, राजेश विश्वकर्मा, इम्तियाज अली, पिंटू यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते बगोदर विधायक विनोद सिंह

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports