05 अगस्त से प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF सूची प्रकाशित, 04 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा एवं आपत्ति

Last Updated on August 5, 2026 by Gopi Krishna Verma मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने की प्रेस वार्ता, दावा-आपत्ति प्रक्रिया की दी विस्तृत जानकारी एक नज़र: गिरिडीह। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के तहत समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता…

Last Updated on August 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने की प्रेस वार्ता, दावा-आपत्ति प्रक्रिया की दी विस्तृत जानकारी

एक नज़र:

  • 05 अगस्त से प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF सूची प्रकाशित, 04 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा एवं आपत्ति।
  • प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
  • मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, पात्र नागरिकों से नाम सत्यापित करने की अपील।
  • 08-09 एवं 22-23 अगस्त को लगेंगे विशेष शिविर, 25 अगस्त से 04 सितंबर तक चलेगा Home-to-Roll Verification अभियान

गिरिडीह। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के तहत समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF सूची के प्रकाशन तथा दिनांक 01 अक्टूबर 2026 की अहर्ता तिथि के आधार पर दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत गणना चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। प्राप्त गणना प्रपत्रों का विधानसभावार डिजिटाइजेशन पूर्ण कर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ASDDF सूची तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि 05 अगस्त 2026 को जिले के सभी आयोग द्वारा अनुमोदित 2,586 मतदान केन्द्रों पर प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDDF सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

ASDDF सूची में शामिल मतदाताओं का नाम प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं रहेगा। विधानसभावार स्थिति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 28-धनवार विधानसभा में कुल 3,78,609 मतदाता हैं, जिनमें 3,30,661 गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए गए हैं। इसी प्रकार 29-बगोदर में कुल 3,96,218 मतदाताओं में 3,54,002 एवं 30-जमुआ में 3,67,611 में से 3,08,109 तथा 31-गांडेय में 3,29,583 में से 2,91,179 किए गए हैं। वहीं 32-गिरिडीह में 3,18,243 में से 2,57,237 तथा 33-डुमरी विधानसभा में 3,22,306 मतदाताओं में से 2,95,822 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया है। इसी आधार पर मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, पूर्व से पंजीकृत, अनुपस्थित एवं अन्य श्रेणी के मतदाताओं की ASDDF सूची तैयार की गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने बताया कि आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे तथा 05 अगस्त से 03 अक्टूबर 2026 तक इनका विधिसम्मत निष्पादन एवं सुनवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने संबंधित मतदान केन्द्र पर जाकर प्रारूप मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है अथवा कोई त्रुटि है, तो वह निर्धारित प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। जिन युवाओं की आयु 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे भी प्रपत्र-6 एवं घोषणा-पत्र के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन संबंधित बीएलओ के माध्यम से अथवा ECINET मोबाइल एप एवं Voters Portal के जरिए ऑनलाइन भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान एक परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केन्द्र एवं अनुभाग में सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यदि परिवार के किसी सदस्य का नाम अलग मतदान केन्द्र या अनुभाग में दर्ज है, तो वह प्रपत्र-8 के माध्यम से संशोधन अथवा स्थानांतरण का आवेदन कर सकता है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र तो जमा किया गया है, लेकिन पूर्व विशेष पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है अथवा जिनके अभिलेखों में विसंगति (Anomalies) पाई जाएगी, उन्हें आयोग के निर्देशानुसार नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पात्र मतदाताओं के पंजीकरण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 08 एवं 09 अगस्त 2026 को प्रथम तथा 22 एवं 23 अगस्त 2026 को द्वितीय विशेष शिविर सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 15 अगस्त 2026 को सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जबकि 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक Home-to-Roll Verification अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य करें तथा आवश्यकता होने पर निर्धारित अवधि के भीतर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज, निर्वाचन शाखा के अधिकारी सहित प्रिंट व इलेट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports