Last Updated on June 23, 2026 by Gopi Krishna Verma
किसानों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश, मांगा मुआवजा

नवडीहा। सोमवार अहले सुबह नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोरो गांव के तीन किसानों के तीन गर्भवती गायों की ग्यारह हजार वोल्ट के चपेट में आने से तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना देवरी थाना क्षेत्र के पेटहडी बहयार में घटित हुई। जहां से बांसडीह फीडर का ग्यारह हजार वोल्ट तार गुज़रा है।
पीड़ित किसानों इस्लाम अंसारी, उस्मान अंसारी व संतोष पासवान ने बताया कि अहले सुबह जैसे ही सभी गायें खेत में चरने गई वहां पहले से गिरा हुआ ग्यारह हजार वोल्ट तार के चपेट में आ गई। जिससे सभी गायें मौके पर ही मर गई। किसानों ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है।
बताया इस घटना से उन लोगों को करीब एक लाख से अधिक की क्षति हुई है। लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तार भी बदलने की मांग की है।




