एसडीओ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का लिया जायजा लिया

Last Updated on July 28, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 32-गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्थापित कुल 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से गणना प्रपत्रों का…

Last Updated on July 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 32-गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्थापित कुल 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य को तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित बी.एल.ओ. एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं दक्षता के साथ संपन्न कराए जाएं।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति को सहज एवं सुगम तरीके से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित यह अभियान मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्य में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बी.एल.ओ. को पूरी गंभीरता, जवाबदेही एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

अनुमंडल पदाधिकारी ने 32-गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में अवश्य पहुंचें, गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे सही एवं पूर्ण रूप से भरें तथा निर्धारित अवधि के भीतर जमा करें। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र का आधार है और इसे तैयार करने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मतदाताओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports