गिरिडीह में नाबार्ड के नये डीडीएम ने संभाला कार्यभार,आशुतोष प्रकाश के कार्य अविस्मरणीय

0

Last Updated on May 2, 2026 by Gopi Krishna Verma

किसानों और महिलाओं के विकास को मिलेगी तीव्र गति: हरिहरन सीवी

गिरिडीह। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के डीडीएम आशुतोष प्रकाश का लखनऊ स्थानांतरण हो गया, उनको जिले में कार्य कर रहे स्थानीय संस्थाओं ने एलडीएम आफिस में गुरूवार को विदाई दी और नये डीडीएम का स्वागत किया।

इस अवसर पर आशुतोष प्रकाश ने कहा कि गिरिडीह की संस्थायें बहुत अच्छा कार्य कर रही है और इनका आपस का कोर्डिनेशन भी बहुत अच्छा है। नये डीडीएम हरिहरन सीवी ने कहा कि गिरिडीह में किसानों और महिलाओं के विकास की गति और तीव्र होगी। उन्होंने कहा कि संस्थाओं की पहुंच ग्राउंड लेवल पर ज्यादा होती है।

मौके पर अभिव्यक्ति फाउंडेशन, आइडिया, रूद्रा फाउंडेशन, प्रगति केन्द्र, जागो फाउंडेशन, ग्रामीण विकास समिति, प्रिंस आर्ट सहित कई एफपीओ और पैक्स के प्रतिनिधि मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *