जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल: डीसी

Last Updated on May 2, 2026 by Gopi Krishna Verma उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार द्वारा स्व-गणना पूर्ण, नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, अनंत मिश्रा तथा जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने भी स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर इस अभियान को मजबूती…

Last Updated on May 2, 2026 by Gopi Krishna Verma

उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार द्वारा स्व-गणना पूर्ण, नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपी

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, अनंत मिश्रा तथा जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने भी स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर इस अभियान को मजबूती प्रदान की

गिरिडीह। आगामी जनगणना को सफल, पारदर्शी एवं सटीक बनाने के उद्देश्य से जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को अपनाते हुए स्वयं अपनी गणना पूर्ण की गई। इस क्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर आमजनों को स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया हेतु प्रोत्साहित किया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला कोषागार पदाधिकारी अनंत मिश्रा तथा जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने भी स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर इस अभियान को मजबूती प्रदान की।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार की सही एवं अद्यतन जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है, जिससे जनगणना के आंकड़े अधिक विश्वसनीय और त्रुटिरहित बनते हैं। उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े ही भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव होते हैं, इसलिए सभी नागरिक इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना पोर्टल का उपयोग कर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें। साथ ही, जिन लोगों को तकनीकी सहायता की आवश्यकता हो, उनके लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि स्व-गणना के उपरांत गणनाकर्मी द्वारा सत्यापन किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। जिला प्रशासन गिरिडीह द्वारा जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

वहीं पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि स्व-गणना न केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, बल्कि यह नागरिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे समय रहते इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाई गई है, जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से जुड़ सकते हैं।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports