28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

Last Updated on June 27, 2026 by Gopi Krishna Verma 28 जून को जिले के 2403 बूथों पर एवं 29-30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक गिरिडीह। 28 जून से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले के सभी…

Last Updated on June 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

28 जून को जिले के 2403 बूथों पर एवं 29-30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

गिरिडीह। 28 जून से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 4,91,038 बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रथम दिवस जिले के 2403 पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके हैं।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आज अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं तथा अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि “पोलियो मुक्त भविष्य के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।” अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 4793 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सुपरवाइजर, ट्रांजिट एवं मॉनिटरिंग टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा वैक्सीन की सुरक्षित आपूर्ति एवं कोल्ड चेन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा अपने आसपास के सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं, ताकि “कोई भी बच्चा न छूटे, पोलियो को जड़ से मिटाएं” का लक्ष्य साकार हो सके।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed