योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा, स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में निभाएं भूमिका: डीसी

Last Updated on June 21, 2026 by Gopi Krishna Verma अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झंडा मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ गिरिडीह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, गिरिडीह द्वारा झंडा मैदान, गिरिडीह में भव्य…

Last Updated on June 21, 2026 by Gopi Krishna Verma

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झंडा मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

गिरिडीह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, गिरिडीह द्वारा झंडा मैदान, गिरिडीह में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing)” की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रामनिवास यादव, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार एवं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही उपस्थित लोगों ने स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवन के निर्माण हेतु योग को अपनाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, भुजंगासन, वज्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं ध्यान जैसी विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं जीवन में सकारात्मकता का आधार भी है। आज के तनावपूर्ण एवं व्यस्त जीवन में योग की उपयोगिता और अधिक बढ़ गई है।

उपायुक्त ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से संतुलित एवं सामाजिक रूप से जागरूक बनाता है। योग व्यक्ति को अनुशासन, संयम एवं आत्मविश्वास प्रदान करता है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील किया कि वे योग को एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का सबसे सरल, प्रभावी एवं सुलभ माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि मानसिक तनाव, चिंता एवं अवसाद जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों से योग को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभों तथा जीवनशैली में इसके सकारात्मक प्रभावों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि योग रोगों से बचाव के साथ-साथ जीवन में संतुलन एवं आत्मिक शांति प्रदान करता है। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। झंडा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, विद्यार्थी, युवा वर्ग एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ, सकारात्मक एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से योग को नियमित रूप से अपनाने तथा स्वस्थ एवं सशक्त गिरिडीह के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports