Last Updated on June 21, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। माय भारत केंद्र गिरिडीह के सहयोग से बेंगाबाद प्रखंड के ज्वाला युवा क्लब केन्दुआगढाह में रविवार को 12वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वही इसका नेतृत्व क्लब अध्यक्ष रणधीर प्रसाद ज्वाला ने किया। इधर योग प्रशिक्षक प्रिया कुमारी, सुहानी कुमारी के द्वारा योग कराया गया। योग प्रशिक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग की इस भाग-दौड़ भरी जिदगी में हमारे खान-पान व रहन-सहन में कई बदलाव आए हैं।

इनके कारण हमें ब्लड प्रेशर, शुगर, गठिया, मोटापा और माइग्रेन जैसी अनेक गंभीर बीमारियां घेर रही हैं। तब हमारा ध्यान किसी योग की ओर जाता है। आज के आधुनिक युग के डाक्टरों ने भी कहा है कि इसके द्वारा हम शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं। अगर हम योग के फायदों का जिक्र करें तो प्रतिदिन योग करने से शारीरिक तंदुरुस्ती के अलावा सबसे ज्यादा मानसिक शांति मिलती है और हमारे अंदर रोग से लड़ने की ताकत बढ़ जाती है। इससे हमारे अंदर ऊर्जा का विकास होता है।कार्यक्रम का समापन क्लब सचिव पप्पू कुमार वर्मा ने किया।
मौके पर राज कुमार, स्वेता कुमारी, रानी राज, अंशु कुमारी, बलराम कुमार, पंकज कुमार, बबिता कुमारी, अंकित कुमार, अमित कुमार उपस्थित थे।




