गांडेय में शिक्षा, आधारभूत संरचना एवं आजीविका सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का शिलान्यास

Last Updated on June 15, 2026 by Gopi Krishna Verma पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बड़कीटांड़–गिरनिया मोड़ सड़क परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया गिरिडीह। गांडेय विधानसभा क्षेत्र में विकासोन्मुखी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से माननीय…

Last Updated on June 15, 2026 by Gopi Krishna Verma

पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बड़कीटांड़–गिरनिया मोड़ सड़क परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया

गिरिडीह। गांडेय विधानसभा क्षेत्र में विकासोन्मुखी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से माननीय विधायक, गांडेय विधानसभा कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों शिलान्यास किया गया।

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, धीरेंद्र कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रमों की शुरुआत में उन्होंने ताराटांड़ उच्च विद्यालय का निरीक्षण एवं भ्रमण किया।

इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

वहीं झारखंड राज्य खो-खो संघ द्वारा आयोजित 19वीं जूनियर स्टेट लेवल गर्ल्स खो-खो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बड़कीटांड़–गिरनिया मोड़ सड़क परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना क्षेत्रीय संपर्कता को सुदृढ़ करने, आवागमन को सुगम बनाने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक होगी। परियोजना के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की अपेक्षा है।

वहीं गांडेय प्रखंड स्थित जिला परिषद निरीक्षण भवन परिसर में गांडेय दस्तकार यूनिट (जूट हथकरघा एवं वस्त्र उत्पाद निर्माण इकाई) का शिलान्यास किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, महिला समूहों एवं युवाओं को कौशल आधारित रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इससे पारंपरिक हस्तशिल्प एवं वस्त्र निर्माण गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

इसके अतिरिक्त गांडेय प्रखंड अंतर्गत महेशमुंडा स्कूल के समीप बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योजना के क्रियान्वयन, लाभुकों की प्रगति, आजीविका संवर्धन एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। लाभुकों एवं स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसके अतिरिक्त बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत निवासी खुर्शीद हादी द्वारा संचालित कृषि फार्म का भी भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आधुनिक कृषि पद्धतियों, कृषि नवाचार तथा कृषि आधारित आय सृजन गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए कृषि को लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने पर बल दिया गया। साथ ही किसानों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, आधारभूत संरचना विकास, कौशल संवर्धन, स्वरोजगार एवं ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रमों में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, लाभुक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports