बूथ सशक्तिकरण के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता : रणधीर सिंह

Last Updated on June 15, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला अंतर्गत 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों की बूथ स्तरीय कार्यशालाएं सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। गांडेय, अहिल्यापुर एवं ताराटांड़ मंडल की संयुक्त बूथ स्तरीय कार्यशाला बुद्धुडीह (गांडेय) में आयोजित की गई, जबकि बेंगाबाद, छोटकीखरगडीहा, लेदा एवं कोवाड़…

Last Updated on June 15, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला अंतर्गत 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों की बूथ स्तरीय कार्यशालाएं सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। गांडेय, अहिल्यापुर एवं ताराटांड़ मंडल की संयुक्त बूथ स्तरीय कार्यशाला बुद्धुडीह (गांडेय) में आयोजित की गई, जबकि बेंगाबाद, छोटकीखरगडीहा, लेदा एवं कोवाड़ मंडल की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय हरिचक, गिरिडीह में संपन्न हुई।

दोनों कार्यशालाओं की अध्यक्षता भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की। कार्यक्रम का संचालन क्रमशः जिला महामंत्री सिकन्दर हेम्ब्रम एवं अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी ने किया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बूथ के प्रत्येक गांव और टोले तक पहुंचकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश के सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए गिरिडीह महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। संगठन की शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही आती है और बूथ को मजबूत बनाकर ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

जिला मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र एवं उभरती हुई महाशक्ति के रूप में स्थापित हो चुका है। देशवासियों में राष्ट्र प्रथम की भावना का जो जागरण हुआ है, उसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है।

कार्यशाला को गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रो. जय प्रकाश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक एवं विनय सिंह ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता एंथोनी स्वामी, रघुनाथ यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोला मंडल, शंकर सिंह, शिवपूजन राम, महेन्द्र प्रसाद वर्मा, युवा नेता मनीष कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष चिंतामणि सिंह, मनोज पांडेय, रघुनन्दन कुशवाहा, मनोहर यादव, संदीप वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports