Last Updated on June 7, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गांडेय प्रखंड में जेएसएलपीएस के आजीविका पशु सखी द्वारा पीपीआर टीकाकरण किया गया। आइएफसी समेकित कृषि क्लस्टर बड़किटांड संकुल में आजीविका पशु सखी दुलारी देवी और आइएफसी एंकर तालों सोरेन, सीआरपी हेमंती कुमारी वर्मा सक्रिय सदस्यों के सामूहिक प्रयास से दासडीह पंचायत के दासडीह गांव में आइएफसी सदस्यों के बकरियो का पीपीआर टीकाकरण किया गया। जिससे समूह के सदस्यों के पशुधन को होने वाले बिमारियों से बचाया जा सके और अत्यधिक लाभ हो सके।

मौके पर जेएसएलपीएस के फील्ड थीमेटिक कोर्डिनेटर रामचंद्र चौधरी ने बताया कि उनके समूह के सभी सदस्यों के आमदनी दोगुनी कर लखपति बनने का लक्ष्य है। समूह के सदस्य दीदीयों के आजीविका पशुधन को अत्यधिक संरक्षित करने के लिए बरसात पूर्व बकरियों में होने वाले बिमारियों से बचाव के लिए प्रशिक्षित आजीविका पशु सखी द्वारा पीपीआर टीकाकरण किया जा रहा है। जेएसएलपीएसी का लक्ष्य है कि समूह के सदस्यों के सभी क्षेत्रों में सहयोग कर लखपति बनाना। वह कृषि में बागवानी, उन्नत बीज का चयन, ओर तकनीक जानकारी प्रदान कर, सामूहिक नर्सरी बीज उपचारों की जानकारी प्रदान कर प्रगतिशील कृषक उद्यमी बनाना, पशुपालन में बकरियों के टीकाकरण कृमिकरण करना ओर बकरियों मुर्गियों में होने वाले बीमारियों के उपचार ओर उसके रखरखाव पशुप्रबंधन बाजार से जोड़ना है।

एक भी बकरी छूटे नहीं, सुरक्षा चक्र टूटे नहीं। बकरी पालन समूह के सदस्यों का एटीएम है। जब चाहे वह बिक्री कर अपनी आवश्यकता की पूर्ति कर सकते हैं। बकरी पालन में सबसे ज्यादा मेहनत समूह के दीदियों के द्वारा किया जाता है और उसके हरे चारे के रूप में कृषि से उपज का उपयोग करती है, जिससे लागत कम लगता है और अत्यधिक मुनाफा होती है। सभी सदस्यों को शीघ्र ही गांव में प्रशिक्षण दिया जाएगा ओर संतुलित चारे का निर्माण और होने वाले बीमारियों की लक्षण ओर उसके उपचार संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी ताकि तत्काल अपने पशुधन के बीमार होने पर उपचार हेतु संपर्क कर संरक्षित कर सके।




