देवरी में ज्वेलर्स से लूटकांड का खुलासा, जमुई का आरोपी देवघर से गिरफ्तार

Last Updated on September 27, 2026 by Gopi Krishna Verma चांदी के जेवरात, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकानदार से लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में शामिल एक…

Last Updated on September 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

चांदी के जेवरात, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकानदार से लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी को देवघर जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ माधोपुर निवासी संतोष पासवान उर्फ चरकू (27 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही और स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूटे गए चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:15 बजे देवरी थाना क्षेत्र के चतरो स्थित न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स के संचालक श्याम सुंदर सोनार दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान सुनसान जगह पर अपराधियों ने उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

मामले में दुकानदार के आवेदन के आधार पर देवरी थाना कांड संख्या 81/26, दिनांक 17 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को देवघर से गिरफ्तार किया।

दो मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल, एक बाइक चोरी की निकली

जांच में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल किसी अन्य व्यक्ति से लूटी गई थी। अपराधियों ने बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उसका इस्तेमाल घटना में किया था।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक चांदी की चेन, दो चांदी की बिछिया, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 और बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports