जब 24 वर्षीय विवाहिता ने फंखे में साड़ी से फंदा लगा किया आत्महत्या..

Last Updated on February 7, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। मंगलवार को जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के हारोडीह में एक महिला ने फंखे में साड़ी फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। विवाहिता 24 वर्षीय खुशबू कुमारी पति मुकेश कुमार वर्मा है। मृतका के घरवालों ने ससुराल पक्ष वालों पर आत्महत्या के लिए…

Last Updated on February 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

मृतका खुशबू कुमारी

गिरिडीह। मंगलवार को जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के हारोडीह में एक महिला ने फंखे में साड़ी फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया।

मृतका के नैयहर वाले शव को देखते हुए

विवाहिता 24 वर्षीय खुशबू कुमारी पति मुकेश कुमार वर्मा है। मृतका के घरवालों ने ससुराल पक्ष वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए नवडीहा ओपी में आवेदन दिया है। मृतका अपने पीछे डेढ़ वर्षीय बेटा बियांश को छोड़ गए हैं।

2021 में हुई थी शादी: ओपी में दिए गए आवेदन के अनुसार मृतका के पिता सुधीर प्रसाद वर्मा, साकिन धीरोसिंगा ने कहा है कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2021 में मुकेश कुमार वर्मा, पिता परमेश्वर महतो के साथ पांच लाख नकद व साजों-सामान के साथ हुआ था। कुछ दिनों तक उनकी बेटी ससुराल में ठीक रही फिर झगड़ा-झंझट होने लगा। कई दफे समझौता भी हुआ।

मंगलवार को उन्हें ससुराल गांव के लोगों द्वारा सुचना दी गई कि उनकी बेटी आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वे सब परिवार घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा शव घर के आंगन में खाट पर पड़ा है।

इन लोगों पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप: आवेदन में मृतका के पति मुकेश कुमार वर्मा, ससुर परमेश्वर महतो, सास चंपा देवी, देवर मनु वर्मा व अभिषेक कुमार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

कैसे हुई घटना:नवडीहा ओपी प्रभारी राधेश्याम पांडेय को सुचना मिली कि ओपी क्षेत्र के हारोडीह में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। वे सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे। देखा जिस कमरे में महिला ने फांसी लगाई है वह अंदर से बंद है। काफी मशक्कत के बाद दरवाजे को तोड़कर खोला गया। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने पुनः इसकी सुचना मृतका के नैयहर वालों को मोबाइल पर दी।

घटना के बाद शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतका के नैयहर वाले डेढ़ बजे घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed