हीरोडीह के भलूवाही में संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता का शव बरामद

Last Updated on February 18, 2026 by Gopi Krishna Verma पीछले वर्ष 22 अप्रैल को हुई थी शादी, मैयके वालों का रो-रोकर बुरा हाल जमुआ। मंगलवार रात्रि हीरोडीह थाना क्षेत्र के भलूवाही गांव में 22 वर्षीय विवाहिता राखी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई…

Last Updated on February 18, 2026 by Gopi Krishna Verma

पीछले वर्ष 22 अप्रैल को हुई थी शादी, मैयके वालों का रो-रोकर बुरा हाल

जमुआ। मंगलवार रात्रि हीरोडीह थाना क्षेत्र के भलूवाही गांव में 22 वर्षीय विवाहिता राखी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पहले जहर खाने फिर फांसी लगाने की कही बात

बताते चलें कि बिहार के चकाई प्रखंड के पांडेयडीह निवासी प्रदीप वर्मा की पुत्री राखी कुमारी का विवाह पीछले वर्ष 20 अप्रैल, 2025 को सत्यम कुमार से हुआ था। मृतका के चाचा सेवक कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन ससुराल पक्ष ने पहले फोन कर सूचना दी कि राखी अचानक बेहोश हो गई है और उसे इलाज के लिए जमुआ ले जाया जा रहा है। फिर कुछ समय बाद परिवार को बताया गया कि उसने जहर खा लिया है। इसके थोड़ी देर बाद फांसी लगाने की बात कही गई। एक ही घटना को लेकर अलग-अलग सूचनाएं मिलने से परिजनों को संदेह हुआ।

परिजनों का आरोप, हत्या को दिया जा रहा आत्महत्या का रुप

परिजनों का आरोप है कि राखी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

पोस्टमॉर्टम के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

About Author

About the Author

Badri kumar Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed