Last Updated on September 30, 2026 by Gopi Krishna Verma
सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग; सुलेख, निबंध, भाषण व कविता वाचन में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

नवडीहा। उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय शहरपुरा में पखवाड़ा समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच काफी उत्साह देखा गया और सैकड़ों विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विभिन्न विधाओं में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभावान विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल किए।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
- सुलेख प्रतियोगिता:
- प्रथम: चाहत कुमारी (कक्षा 10)
- द्वितीय: सृष्टि कुमारी (कक्षा 9)
- तृतीय: सृष्टि कुमारी वर्मा (कक्षा 10)
- निबंध प्रतियोगिता:
- प्रथम: ज्योति कुमारी (कक्षा 9)
- द्वितीय: राधा वर्मा (कक्षा 8)
- तृतीय: संजना वर्मा (कक्षा 8)
- कविता वाचन प्रतियोगिता:
- प्रथम: संजना वर्मा (कक्षा 8)
- द्वितीय: राधा वर्मा (कक्षा 8)
- तृतीय: मनीषा वर्मा (कक्षा 9)
- भाषण प्रतियोगिता:
- प्रथम: राधिका कुमारी (कक्षा 9)
- द्वितीय: सुमित कुमार (कक्षा 9)
- तृतीय: रिया कुमारी (कक्षा 8)

शिक्षकों ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार त्रिपाठी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शिक्षक पवन कुमार वर्मा, मो. साजिद हुसैन, अनिल कुमार, नेतलाल प्रसाद यादव, लिपिक प्रवीण कुमार, अमरीश कुमार, बिनोद कुमार महतो, देवेन्द्र प्रसाद वर्मा, गोवर्धन राम सहित विद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।




