Last Updated on July 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। ओपी क्षेत्र के अम्बाटांड़ गांव में रविवार को 37 वर्षीय सावित्री देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में मृतका के भाई ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। मृतिका के पति मनोज महतो, संगीता देवी (दूसरी पत्नी) देवंती देवी (सास) बिनोद महतो (भैसुर/जेठ) दिलीप वर्मा (देवर) गुड़िया देवी (गोतनी) पिंकी देवी (गोतनी), रिन्ना देवी (रिश्तेदार) पर दहेज के खातिर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में नवडीहा ओपी पुलिस ने मृतिका के पति मनोज महतो एवं संगीता देवी (दूसरी पत्नी) को गिरफ्तार सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
3 साल पहले पति की हुई थी दूसरी शादी, पंचायत में कराया गया था समझौता
पराचीडीह (बरमसिया) निवासी पंकज कुमार वर्मा (मृतिका के भाई) ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी बहन गायत्री देवी की शादी 15 साल पहले अम्बाटॉंड निवासी मनोज महतो से हुई थी। शादी में ₹4 लाख नकद और गहने दिए गए थे। शादी के शुरुआती 5 साल ठीक रहे, लेकिन दो बेटियां होने के बाद ससुराल वाले ₹5 लाख और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। साल 2020 में मनोज महतो ने संगीता देवी नामक महिला से दूसरी शादी कर ली। 3 अप्रैल 2020 को पंचायत में दबाव बनाकर इस शादी को जबरन मान्यता दिलाई गई। इसके बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। तीन साल पहले जब गायत्री ने तीसरी बेटी को जन्म दिया, तो प्रताड़ना और बढ़ गई। छह महीने पहले उसे मारपीट कर मायके भगा दिया गया था।

25 जुलाई को छोड़ा था ससुराल, अगले ही दिन आ गया मौत का फोन
भाई पंकज के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को वे अपनी बहन को समझा-बुझाकर वापस उसके ससुराल छोड़ आए थे। वहां भी आरोपियों ने ₹5 लाख की मांग दोहराई थी। इसके ठीक अगले दिन, 26 जुलाई की दोपहर करीब 2:16 बजे पति मनोज महतो ने पंकज के फोन पर कॉल किया और हत्या की बात कबूल करते हुए धमकी दी। खबर सुनते ही जब मायके वाले अम्बाटॉंड पहुंचे, तो पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो चुका था।
इन 8 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज
मनोज महतो (पति)संगीता देवी (दूसरी पत्नी)देवंती देवी (सास)बिनोद महतो (भैसुर/जेठ)दिलीप वर्मा (देवर)गुड़िया देवी (गोतनी)पिंकी देवी (गोतनी)रिन्ना देवी (रिश्तेदार)




