एसडीओ, एसडीपीओ एवं अंचल अधिकारियों को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध व्यापक जांच और कठोर कार्रवाई के निर्देश

Last Updated on July 27, 2026 by Gopi Krishna Verma राजस्व की हानि किसी भी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त, नियमों के अनुरूप ही संचालित हों खनन गतिविधियां: डीसी गिरिडीह। जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में…

Last Updated on July 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

राजस्व की हानि किसी भी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त, नियमों के अनुरूप ही संचालित हों खनन गतिविधियां: डीसी

गिरिडीह। जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह, आईएएस प्रशिक्षु यश कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध Zero Tolerance की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, विधिसम्मत खनन एवं सरकारी राजस्व की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी अथवा अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने खनन विभाग, पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग को समन्वित रणनीति के तहत नियमित संयुक्त छापेमारी अभियान संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने, चेक पोस्ट एवं पिकेट पर वाहनों की सघन जांच करने तथा बिना वैध चालान, ओवरलोडिंग अथवा अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को तत्काल जब्त करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रिकालीन गश्ती एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (एसडीपीओ) एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की अधिक से अधिक जांच करें तथा दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला खनन टास्क फोर्स के सभी सदस्य बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग नियमित समीक्षा एवं कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत करें, जिससे अभियान की सतत निगरानी हो सके और जिले में खनन गतिविधियां पूर्णतः पारदर्शी, वैधानिक एवं जवाबदेह व्यवस्था के तहत संचालित हों।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports