गिरिडीह: तैलिक साहू सभा नगर कमेटी ने लगाया लागत मूल्य पर फल और नारियल बिक्री केंद्र, छठ व्रतियों को दी राहत

0

Last Updated on November 14, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा नगर कमेटी की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है। पर्व के दौरान आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने और बाजार में फलों के बढ़ते दामों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से लागत मूल्य पर फल और नारियल बिक्री केंद्र की शुरुआत की गई है।

दीप प्रज्वलित कर हुआ केंद्र का उद्घाटन

बिक्री केंद्र का औपचारिक उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू, महासचिव धर्म प्रकाश, उपाध्यक्ष हरगोरी साहू, युवा अध्यक्ष मनोज साहू, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा और वार्ड पार्षद उज्ज्वल साव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बाजार नियंत्रित करने की है 8 वर्षों की परंपरा

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू ने कहा कि समाज का यह छोटा सा प्रयास छठ व्रतियों को किफायती दर पर सामग्रियां उपलब्ध कराने और उनकी सहायता करने के लिए है।

वहीं, महिसचिव धर्म प्रकाश ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से लगातार तैलिक साहू सभा द्वारा यह केंद्र लगाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बाजार में फल और नारियल के दामों में हो रही अनियंत्रित बढ़ोतरी को थामना और कम मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामग्रियां उपलब्ध कराना है।

नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा ने इस आयोजन की सफलता का श्रेय नगर कमेटी के सभी समर्पित सदस्यों के आपसी सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के मिले-जुले प्रयासों से ही यह नेक पहल पिछले 8 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक आयोजित हो पा रही है।

इन सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

इस बिक्री केंद्र के सफल संचालन में कोर कमेटी के सदस्य प्रदीप कुमार साव, नगर सचिव मनीष गुप्ता, अजित साव, सोनू साव, अभय साहा, श्याम सुंदर साहा, जय किशन, सुमित रंजन, प्रिंस गुप्ता और संतोष गुप्ता सहित कई अन्य सदस्यों ने अपना अतुलनीय योगदान दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed