Last Updated on July 24, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिला वुशु संघ के अध्यक्ष संदीप दंगाइच ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के खेलो इंडिया – अस्मिता वुशु सिटी लीग का आयोजन 26 जुलाई 2026 (रविवार) को झारखंड वुशू संघ के तत्वधान में गिरिडीह जिला वुशु संघ द्वारा ,गिरिडीह के “द बैलेंस पाथ एकेडमी” मोहनपुर में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को वुशु खेल में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा खेलों के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।
इस आयोजन में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता का संचालन वुशु संघ के तकनीकी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की देखरेख में किया जाएगा।

आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों एवं खेल सामग्री के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया है। साथ ही अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दें।
यह प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, खेल कौशल एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।




