Last Updated on January 16, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। प्रखंड के अंतर्गत गावां पंचायत भवन और सेरूआ पंचायत भवन में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गावां प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास, अंचलाधिकारी अविनाश रंजन, कृषि पदाधिकारी प्रदीप राम, सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एवं गावां पंचायत के मुखिया कन्हाय राम व सेरूआ पंचायत के मुखिया गुरुसहाय रविदास उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गावां प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों व पदाधिकारी को भारत को विकसित देश बनाने को लेकर सहभागिता निभाने को लेकर शपथ दिलाया गया। बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में दोनों पंचायत में भारी संख्या में पंचायत के लोगों ने भाग लिया।
मौके पर एलइडी वैन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई।




