आकांक्षी जिला गिरिडीह के सदर प्रखंड में दिव्यांग शिविर का आयोजन

Last Updated on January 27, 2025 by Gopi Krishna Verma शिविर के माध्यम से 65 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के बीच ऐड एंड अप्लायंसेज का हुआ वितरण गिरिडीह। आज आकांक्षी जिला गिरिडीह के सदर प्रखंड में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग शिविर का…

Last Updated on January 27, 2025 by Gopi Krishna Verma

शिविर के माध्यम से 65 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के बीच ऐड एंड अप्लायंसेज का हुआ वितरण

गिरिडीह। आज आकांक्षी जिला गिरिडीह के सदर प्रखंड में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषागार पदाधिकारी अनंत कुमार मिश्रा शामिल हुए।

शिविर में पहुंचे सभी 65 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के बीच ऐड एंड अप्लायंसेज का वितरण किया गया। इस दौरान जिला कोषागार पदाधिकारी ने सभी दिव्यांग जनों के बीच ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैटरी चलित साइकिल, हेलमेट, कान से सुनने वाली उपकरण, ब्लाइंड स्टिक, बैशाखी आदि का वितरण किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के बीच कमर बेल्ट, घुटने दर्द की बेल्ट आदि का वितरण किया गया।

मौके पर जिला कोषागार पदाधिकारी ने कहा कि समाज में इन्हें जो कठिनाई होती है, इनके उत्थान के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। साथ ही समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा कैसे उनके लाभ लेने हैं। उस संबंध में बताया गया। इस शिविर का आयोजन गिरिडीह समेत अन्य प्रखंडों में भी किया जायेगा।

मौके पर प्रमुख, सदर सीडीपीओ, एलिमको के रीजनल मैनेजर, संजय मंडल, नीति आयोग के ब्लॉक फेलो, रितेश कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed