सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर डीसी गंभीर

Last Updated on November 22, 2023 by Gopi Krishna Verma जिले के सभी पंचायतों में शिविर आयोजित कर वंचितों को मिलेगा अधिकार एक नज़र: गिरिडीह। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण राज्य समेत जिले में भी संचालित होनेवाली “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” के तीसरे चरण का कार्यक्रम दिनांक- 24…

Last Updated on November 22, 2023 by Gopi Krishna Verma

जिले के सभी पंचायतों में शिविर आयोजित कर वंचितों को मिलेगा अधिकार

एक नज़र:

  • नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।
  • आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • अबुआ आवास योजना से जुड़े सुयोग्य लाभुकों का आवेदन कैम्प के माध्यम से प्राप्त किया जायेगाः डीसी
  • शिविर में ऑन-द-स्पॉट आमजनों की समस्याओं का होगा समाधान, योग्य लाभुकों को दिया जाएगा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।
  • गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का करें व्यापक प्रचार-प्रसार: डीसी।

गिरिडीह। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण राज्य समेत जिले में भी संचालित होनेवाली “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” के तीसरे चरण का कार्यक्रम दिनांक- 24 नवम्बर 26 दिसम्बर 2023 तक संचालित की जायेगी। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन् प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने सभी पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं प्रखंड़ों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इस कड़ी में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजमानस की सुविधा, सहायता एवं समस्याओं के त्वरित निदान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित करें। साथ ही आयोजित कैम्प में आम जनमानस के सुविधा को देखते हुए सभी योजनाओं से जुड़े अलग-अलग स्टॉल लगाने के साथ-साथ संबंधित विभाग से जुड़े कर्मचारी व कम्प्युटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करेंगे, ताकि लोगों के समस्याओं के समाधान कैम्प के माध्यम से किया जा सके।

अर्हता प्राप्त सभी व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं के लाभ से अच्छादित किया जाएगा: बैठक में उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर और वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजनों को दिया जायेगा। साथ ही उन्होने कहा कि अर्हता प्राप्त सभी व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं के लाभ से अच्छादित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी पंचायतों में आवश्यक रूप से एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ-ही-साथ विभिन्न जगहों पर भी विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में लाभ देने के साथ-साथ सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी। साथ ही लोगों के समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया जायेगा।

राज्य सरकार की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलाना रहेगा प्राथमिकता: उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों से अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले जैसे मयूटेशन, भूमापी, लगान रसीद तथा ऑनलाईन रिकार्ड में सुधार करने से संबंधित मामले, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक वन पट्टा (सीएफआर) और व्यक्तिगत वन पट्टा (आईएफआर) के लिए संबंधित एफआरसी के आवेदन, आम जनों से सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन लिए जायेंगे। इसके साथ-साथ सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिक पंजीकरण के वर्तमान स्थिति की जानकारी भी उपयुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों से लेते हुए कार्य में गति देने का निदेश दिया।

ऑन-द-स्पॉट परिसम्पतियों / सरकारी लाभ दिया जाएगा: उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक शिविर में “कल्याण मंच” स्थापित किया जायेगा, जिसके माध्यम से शिविर में ही लाभुकों के बीच योजनाओं से संबंधित लाभों / परिसम्पतियों का वितरण किया जायेगा। स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र शिविरों में बाँटा जाएगा। प्रत्येक शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया जायेगा। SHG / क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड का वितरण, धोती-साड़ी लुंगी व कंबल का वितरण किया जायेगा।

ऑन-द-स्पॉट शिकायत निवारण: प्रत्येक शिविर में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। आवेदनों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निवारण करते हुए समाधान / निष्पादन कागजात के साथ आवेदक की तस्वीर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। आवेदनों की प्राप्ति तथा ऑन-द-स्पॉट लाभों के वितरण की जानकारी भी पोर्टल में अपडेट करना अनिवार्य होगा। राजस्व अभिलेखों में संशोधन / आय / जन्म / मृत्यु प्रमाण पत्र में यथावश्यक संशोधन और आधार / राशन कार्ड में संशोधन से संबंधित आवेदनों पर ऑन-द-स्पॉट निवारण / समाधान करने की प्राथमिकता दी जाएगी।

कौन-कौन थे बैठक में उपस्थित: बैठक में उपरोक्त के आलावा अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, आईएएस प्रशिक्षु, सिविल सर्जन, उप नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed