भाजपा जिलाध्यक्ष (श.) रंजीत राय ने परिमल नाथवानी को दी जीत की बधाई

0

Last Updated on June 19, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर कहा कि गिरिडीह जिला की ओर से परिमल नाथवानी को राज्यसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उनकी जीत लोकतंत्र की मजबूती तथा विकास के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि वे राज्यसभा में झारखंड के विकास, उद्योग, रोजगार, आधारभूत संरचना तथा जनहित के महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी सदैव विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति में विश्वास करती है। हम आशा करते हैं कि परिमल नाथवानी जी का अनुभव और मार्गदर्शन झारखंड के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। एक बार पुनः उन्हें हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed