ग्राम बेलना में विधायक नागेंद्र ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Last Updated on June 11, 2026 by Gopi Krishna Verma बिरनी। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के बाराडीह पंचायत के ग्राम बेलना में विगत दिनों 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो…

Last Updated on June 11, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के बाराडीह पंचायत के ग्राम बेलना में विगत दिनों 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक नागेन्द्र महतो ने बिजली विभाग को खराब 63 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के बाद सोमवार को विधायक नागेन्द्र महतो ने इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिला मंत्री लक्ष्मण दास, मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ यादव, रंजीत प्रसाद यादव, विकास यादव, पप्पू यादव, सन्नी देव यादव, प्रदीप गिरी, रघुनाथ मिस्त्री, प्रदीप यादव, बीरबल यादव, भीमलाल यादव, प्यारे लाल यादव, कार्तिक ठाकुर, भैरव शरण यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports