सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता इम्पीरियल पब्लिक स्कूल: 93.80% के साथ कृष्णा व पलक बने संयुक्त टॉपर, 93.60% के साथ आरुषि रानी बनी द्वितीय टॉपर

0

Last Updated on April 24, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। बरमसिया मोड़ स्थित इम्पीरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गौरवान्वित किया है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम विद्यालय के लिए गर्व और हर्ष का विषय बना हुआ है।

सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि विद्यालय के सभी 71 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जो संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और समर्पित शिक्षण पद्धति को दर्शाता है।इस वर्ष के परिणाम में कृष्णा कुमार एवं पलक कुमारी ने 93.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आरुषि रानी ने 93.60% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में आनंद कुमार (93.00%), माधुरी रवि (90.60%), निकिता कुमारी (90.60%), ज्योति कुमारी (90%), सत्यम कुमार (89.20%), बिनिता कुमारी (88.20%), हशमी राजा (87.00%), आयुष कुमार (85.80%), अमरदीप राज (84.60%) एवं दीपक कुमार (81.20%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक नागेश्वर प्रसाद वर्मा एवं श्री चंद्रशेखर प्रसाद वर्मा तथा प्रधानाध्यापक रोहित कुमार ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इम्पीरियल पब्लिक स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और इसी का परिणाम है कि हर वर्ष विद्यालय उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर रहा है। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *