Last Updated on June 1, 2026 by Gopi Krishna Verma
बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन से पैसे बचाने के लोभ में की थी वाहनों की खरीदारी

गिरिडीह। राधास्वामी संगठन द्वारा गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र स्थित बनखंजो स्थित राधा स्वामी संगठन द्वारा 60-40 योजना समेत कई अन्य योजनाओं में शामिल दर्जनों लोग आर्थिक संकट झेल रहे हैं।
सोमवार को कार्यालय पहुँचे लोगों का आरोप है कि संगठन के भरोसे कई लोगों ने दोपहिया वाहन खरीदे और बड़ी रकम जमा कराई, जबकि तीन-चार महीनों के बाद किस्तों का भुगतान बंद हो गया। इससे फाइनेंस कंपनियों का दबाव ग्राहकों पर बढ़ गया है।
गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दर्जनों ग्राहक बलखंजो स्थित संगठन के कार्यालय पहुंचे; लेकिन वहां का शटर डाउन मिला। कार्यालय बंद देखकर मौके पर जमा लोग चिंतित व नाराज़ हो उठे और उन्होंने गंभीर आरोप लगाए।




