बरहमोरिया में 4हजार किलो जावा महुआ व तीन सौ लीटर अवैध शराब जब्त

0

Last Updated on June 29, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू के नेतृत्व में उत्पाद विभाग एवं मुफ्फसिल थाना की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहमोरिया गांव में अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया।

ज्ञात हो कि उक्त क्षेत्र में इससे पूर्व 24 जून 2026 को भी छापामारी की गई थी। उसी अभियान की अनुवर्ती कार्रवाई (Follow-up Action) के तहत पुनः सघन तलाशी अभियान चलाते हुए अवैध शराब कारोबारियों के घरों एवं संदिग्ध स्थलों की जांच की गई।

छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में शराब निर्माण के लिए संग्रहित लगभग 4000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। वहीं, आपूर्ति (सप्लाई) के लिए तैयार लगभग 300 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब भी बरामद कर जब्त की गई। संयुक्त छापामारी दल के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। फरार आरोपितों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गिरिडीह जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार को पूर्णतः समाप्त करने के लिए नियमित रूप से छापामारी अभियान संचालित किया जाएगा।

जब्त सामग्री

लगभग 4000 किलोग्राम जावा महुआलगभग 300 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब। इस संयुक्त छापामारी अभियान का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक, महेंद्र देवगम एवं पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार ने किया। अभियान में प्रतिनियुक्त पुलिस सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण महतो, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक राधेश्याम झा, पुलिस बल के जवान तथा गृह रक्षक बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed