तीन दिवसीय बैंक हड़ताल (28-30 सितंबर) से पहले रविवार को भी खुलेंगी SBI शाखाएं, ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

Last Updated on September 26, 2026 by Gopi Krishna Verma ग्राहकों को पहले ही निपटाने होंगे जरूरी काम, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के इस्तेमाल की अपील बैंक हड़ताल। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) द्वारा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं…

Last Updated on September 26, 2026 by Gopi Krishna Verma

ग्राहकों को पहले ही निपटाने होंगे जरूरी काम, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के इस्तेमाल की अपील

बैंक हड़ताल। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) द्वारा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं के कामकाज पर असर पड़ने की संभावना को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित विभिन्न बैंकों ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी करना शुरू कर दिया है।

ग्राहकों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए बैंकों ने व्हाट्सएप और एसएमएस (SMS) के माध्यम से जरूरी सूचनाएं भेजी हैं। इस संबंध में SBI ने एक विशेष कदम उठाते हुए यह घोषणा की है कि हड़ताल से ठीक एक दिन पहले, यानी रविवार, 27 सितंबर 2026 को स्टेट बैंक की शाखाएँ आम दिनों की तरह खुली रहेंगी। ग्राहक अपनी शाखाओं में जाकर जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा सकते हैं।

हड़ताल के दौरान बैंकों ने ग्राहकों को दी ये सलाह

  • समय से पहले निपटाएं काम: बैंक शाखाओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण और जरूरी बैंकिंग लेनदेन 27 सितंबर तक ही पूरे कर लें।
  • डिजिटल माध्यमों का करें उपयोग: हड़ताल की अवधि के दौरान डिजिटल लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहक बैंकिंग सेवाओं के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो (YONO) ऐप, मोबाइल बैंकिंग और UPI का इस्तेमाल निर्बाध रूप से कर सकते हैं।
  • नकद निकासी के विकल्प: नकद (कैश) की आवश्यकता के लिए एटीएम (ATM), ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विड्रॉल मशीन (ADWM) और ग्राहक सेवा केंद्रों (CSP) का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

बैंक प्रबंधन का कहना है कि हड़ताल के दौरान भी आवश्यक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा, हालांकि शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। बैंकों ने ग्राहकों से इस दौरान सहयोग की अपील की है।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed