, ,

जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को कृतसंकल्पित है सरकार: बन्ना

Last Updated on April 13, 2023 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। आज गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री सरकार बन्ना गुप्ता ने पीरटांड़ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है लोगों को बेहतर…

Last Updated on April 13, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। आज गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री सरकार बन्ना गुप्ता ने पीरटांड़ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ व बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार सतत् प्रयास कर रही है। ताकि राज्य के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सकें। मंत्री ने कहा कि इस सीएचसी के शुरू होने से आस-पास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को इलाज कराने में सहूलियत होगी और बार-बार मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी को मॉडल रूप में तैयार किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, ताकि व्यवस्थित तरीके से कार्यों को संचालित किया जा सके। जिला और प्रखंड स्तर से स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं को सुगम बनाने को लेकर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सीय उपचार को सुदृढ़ एवं बेहतर किया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपचार कराया जा सके। बताया राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा और जांच की सुविधा मिलें।

मंत्री ने कोविड केयर सेंटर, बरमोरिया का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने वहां पर तैयार हुए आरटीपीसीसी लैब, पीएसए प्लांट वार्ड, कोविड जांच केंद्र समेत अन्य संसाधनों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। यह दौरान उन्होंने बताया कि अब गिरिडीह में ही कोरोना की जांच की जा सकेगी। जिसके लिए आरटीपीआर लैब को तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही डेंगू, चिकन पॉक्स, मिजिल्स, चिकुनगुनिया तथा रेबीज की जांच भी की जायेगी। अब रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अन्य जिलों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुगम किया जा रहा है ताकि जिले के लोगों को अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके। इसके अलावा माननीय मंत्री, श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अभी से एक माह तक MR अभियान चल रहा है। सभी से आग्रह है कि अपने 09 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को MR का टीका अवश्य लगवाएं। इस अभियान को सफल बनाने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश के कोविड का प्रकोप भी बढ़ रहा है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सभी जिलों में कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु मॉक ड्रिल किया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और बेहतर बनाने हेतु जिला प्रशासन व राज्य सरकार साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। सीएचसी के उद्घाटन होने से आमजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुगम रूप से मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं देने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने कहा कि मैं अपनी तरफ से माननीय मंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने इस बेहतर कार्य करने हेतु अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस सीएचसी में लोगों काफी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। जिससे कि उन्हें इलाज कराने में सहूलियत होगी। निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से माननीय विधायक, गिरिडीह, उपायुक्त, सिविल सर्जन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, डीपीएम, स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed